






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। विश्व का सबसे बड़ा अभियान श्रीराम मंदिर निर्माण समपर्ण निधि के रूप में पूरे देश मे घर घर सम्पन्न हो रहा है और हमारे क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में ये एक उत्सव के रंग में ढल गया है। कस्बे सहित गांव गांव चल रहे इस अभियान में घर घर जुड़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ संघचालक आशाराम पारीक ने बताया कि सोमवार रात्रि तक चलने वाले इस अभियान में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह रहा है और इन्होंने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया है। अभियान की राशि की त्रिस्तरीय जांच हो रही है और पारदर्शी रूप से विहिप की अगुवाई में कार्य पूर्णता की और बढ़ रहा है। कस्बे में शिवराज ईश्वर सिंह व रिछपाल सिंह ने 51 हजार 151 रुपए, गिरधारी दास स्वामी ने 51 हजार रुपए, हुकुमचंद सीताराम तिवाड़ी ने 21 हजार रुपए, तथा अंजली ने अपने पिता बजरंग भामू के साथ, ओमप्रकाश मारू, बालिका ध्रुवी भ्रूवी ने अपने पिता विकास प्रजापत के साथ, पूर्णाराम सत्यनारायण पारीक, अरुण पारीक ने ग्यारह ग्यारह हजार, रेवंतमल स्वामी ने 10 हजार ग्यारह रुपए का सहयोग समिति सदस्यों को भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु सौंपे। समिति सदस्यों ने इनका आभार जताया।






