May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2021। गांव मोमासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनू मेघवाल पुत्री भागुराम मेघवाल को आज बसंत पंचमी को संभाग स्तर पर ईन्दिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा ने सोनू को पुरस्कार देते हुए भविष्य में भी मन लगा कर पढ़ने की बात कही। विद्यालय प्रधान रामलाल जाट ने बताया कि सोनू को ये सम्मान वर्ष 2019-20 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने हेतु प्रदान किया गया है। जाट ने कहा कि ये पूरे विद्यालय व ग्राम पंचायत मोमासर के लिए गर्व के क्षण है। विद्यालय के स्टाफ ने सोनू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सोनू के परिजनों को भी गांव भर से बधाईयां मिल रही है और ग्रामीण भागुराम को उसे आगे खूब पढ़ाने की बात कह रहे है। बता देवें इस पुरस्कार में राज्य सरकार प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रूपए की राशि व स्कूटी उपहार में देती है।