






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ से मंगलवार को लापता हुआ 30 वर्षीय युवक रामकरण जाट जोधपुर में मिला। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि युवक आज सुबह जोधपुर से सकुशल लौट आया है और उसने बताया कि वह अपने व्यापार के संबंध में किसी काम से जोधपुर चला गया था। उसका फोन डिस्चार्ज हो गया जिससे वह अपने घर संपर्क नहीं कर पाया था। और देर रात कहीं से फोन चार्ज करने के बाद उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह सकुशल है। युवक आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा और भाई के साथ थाने पहुंच कर बयान दिया और दोनों भाई अपने घर लौट गए है। बता देवें युवक अपनी मोटर साइकिल पर मंगलवार को अपने गांव धीरदेसर चोटियान से श्रीडूंगरगढ़ आया व घर नहीं लौटा तो उसके भाई नानूराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। परन्तु रात को ही परिजनों के पास उसका फोन आ गया और उससे बातचीत हो गयी थी।



