






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2021। सरकारी दफ्तरों की लेन देन में होशियारी बरतने का रिवाज जगजाहिर है परन्तु बीकानेर नगर निगम ने इसमें अतिरिक्त होशियारी का परिचय देते हुए श्रीडूंगरगढ़ में स्टेशन रोड स्थित एयू स्मॉल फायनेंस बैंक में खाता खुलवा कर सभी लेन देन यहां से कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर के राष्ट्रीयकृत बैंको को दरकिनार कर शहर से 70 किलोमीटर दूर बैंक में खाता नवम्बर 2020 में खुलवाया गया। इस बैंक के खाते में न केवल निगम की प्रतिदिन की राजस्व प्राप्ति से प्राप्त आय जमा हो रही है बल्कि विभिन्न मदों के तहत भुगतान भी इसी बैंक खाते से किया जा रहा है। लेखाशाखा के जानकार इसे नियमों के विपरित मान रहे है और ये निगम की कार्यशैली के प्रति संदेह भी पैदा करने वाला भी है।



