






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को एक लावारिस बाइक मिली है जिसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और आप इसे पहचानते है तो श्रीडूंगरगढ़ थाने में संपर्क कर सकते है। पुलिस कांस्टेबल पुनित कुमार ने बताया कि गांव बिग्गा में बिग्गाजी मंदिर के आगे रोही में लाल रंग की लावारिस बाइक खड़ी देख कर ग्रामीण सीताराम जाखड़ ने इस बारे में सरपंच को सूचना दी थी और सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। बाइक के नम्बर आरजे-10 एसडी-4912 है और पुलिस इस बाइक को थाने ले आई है तथा आगे जांच की जा रही है। बता देवें आरजे-10 चुरू जिले के नम्बर है और आशंका जताई जा रही है कि ये बाइक चोरी की हो सकती है और पुलिस के भय से सवार इसे रोही में खड़ा कर भाग छुटा हो।




