May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2021। वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानान्तरण के लिये आन्दोलन के दौरान अनशन पर बैठने की कीमत एक प्रधानाध्यापक को निलंबन से चुकानी पड़ी है। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने राजकीय उमा विद्यालय देवली विराटनगर जयपुर के प्रधानाध्यापक हरपाल दादरवाल को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका कार्यालय शिक्षा निदेशालय बीकानेर रखा गया है।