May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2021। पुडुचेरी में कांग्रेस नीत वाली वी नारायणसामी की सरकार गिर गई है। विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। सोमवार को स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में कांग्रेस सरकार की विदाई तय हो गई है। ऐसे में एक और राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई है। जुलाई 2019 में कर्नाटक की सरकार गिरी थी। उसके बाद मार्च 2020 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरी थी और अब पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार की रवानगी हुई है।
पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब राजस्थान, पंजाब व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बची है। वहीं इसके साथ ही महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस गठबंधन सरकार है। बता दें कि उपराज्यपाल टी सौंदरराजन ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाया था। जिसमें वी नारायण सामी को बहुमत साबित करना था। लेकिन नारायण सामी बहुमत साबित नहीं कर पाए और कांग्रेस सरकार गिर गई।