May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ पूरे अंचल में लोकदेवता बाबा रामदेव बाबा के मेले भरे व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाबा से मन्नतें मांगी। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास स्थित रामदेव जी मंदिर के साथ क्षेत्र के गांव मोमासर, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू, बादनूं, टेऊ, दुलचासर, देराजसर, नारसीसर समेत कई गांवों के रामदेव मंदिरों दशमी का बडा मेला भरा। गांवों में लगने वाले मेलों में लगी अस्थाई दुकानों से ग्रामीणों ने मिठाई, फल, रसोई के सामान, खेती के औजार, खिलौने खरीदे। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गा बास बाबा रामदेव मंदिर में सोमवार को मेला भरा और मोमासर में बाबा रामदेव मंदिर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गांव के शंकर गोदारा ने बताया कि यहां कुश्ती दंगल में उदरासर के पहलवान विजय ने मेला केसरी का खिताब जिता। मेला किशोर हरियाणा के पहलनवान मनजीत रहे एवं बेस्ट पहलवान संदीप और रामस्वरूप रहे। इसके अलावा 35 किलो से कम भार वर्ग में जहीन हामूसर, शेख मोमासर, 31 से 36 किलोवर्ग में अजय हामूसर एवं जगदीश, 37 से 42 किलोवर्ग में प्रेमसुख मोमासर एवं रविसिंह पातलीसर, 43 से 48 किलोवर्ग में गणेश मोमासर एवं जितीन लालासर, 49 से 52 किलोवर्ग में विजय हामूसर एवं अर्जुनसिंह, कमेलश मोमासर, 53 से 57 किलोवर्ग में ओमनाथ बिकमसरा, बनवारी पाबूसर, 58 से 62 किलो वर्ग में मनजीत मोमासर व परमेश्वरलाल पाबुसर, 63 से 68 किलोवर्ग में संदीप उदरासर व अजय लालासर, 69 से 72 किलो वर्ग में रामप्रसाद हामूसर व मुकेश हामूसर, 80 से किलो से उपर में विजय उदरासर एवं शेख बीकानेर विजेता एवं उपविजेता रहे। मेले में महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया। महिलाओं की कुश्ती में पहनवान कंचन प्रथम, सीमा फोगाट द्वितीय व मोनिका तृतीय रही। दंगल में आसपास के गांवों समेत दूसरे जिलों, प्रदेशों से पहलवान अपना दमखम दिखाने मैदान में उतरें। रैफरी की भूमिका सिकंदर अली, मुकेश कुमार एवं राजेश फोगाट ने निभाई।
गांव उदरासर में बाबा के दरबार मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां घरेलू सामानों, फलों, खिलौने के बाजार सजा जिन पर ग्रामीणों ने जम कर खरीददारी की। यहां सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे व मेला कमेटी के मंगलाराम मेघवाल भगवानाराम मेघवाल, राजूराम सहित ग्राम पंचायत ने व्यवस्थायें संभाली।
गांव सोनियासर में भरे मेले में ग्राम पंचायत या प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं कि गई। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार ने मेले में एक 10 वर्षीय बालिका को पीछे से टक्कर मार कर भाग गया, हालांकि बालिका को हल्की चोटें आई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मेले में ग्रामीणों ने बड़े बड़े झूलों का लुफ्त उठाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में रामदेव बाबा मेले में कस्बे के नागरिकों ने बड़ी संख्या में दर्शन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मेले में जबरदस्त दंगल का रोमांच नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मेले के कुश्ती दंगल में महिला पहलवानों ने भी भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े बड़े झूले सजे मोमासर मेले में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में अस्थाई दुकानों पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया मेले में ग्राम पंचायत ने कोई व्यवस्था नहीं कि व पूरे मेले में अव्यवस्थाएं नजर आई।