May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2021। पत्नियों के साथ विवाद करने वाले पतियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट का एक आदेश नजीर बना है और कोर्ट ने पति को जेल भेज दिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बीकानेर के रामपूरा बस्ती निवासी नरसीराम पुत्र कुशलाराम नायक का अपनी पत्नी श्रीडूंगरगढ़ निवासी सरिता के साथ विवाद चल रहा था एवं इस विवाद में न्यायालय ने भरण पोषण का आदेश दे रखा था। लेकिन नरसीराम ने अपनी पत्नी को भरण पोषण नहीं दिया तो न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वांरट पर उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में भी उसके द्वारा अपनी पत्नी को भरण पोषण नहीं दिया गया तो न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।