






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कुल्हाड़ी की धार एक 12 साल के बच्चे के लिए जानलेवा बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बिग्गाबास में प्रताप बस्ती निवासी तिलोकचंद स्वामी का 12 वर्षीय बेटा राकेश अपने ही घर मे कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था। तभी कुल्हाड़ी का नुकीला लोहे का हिस्सा उछल कर उसे ही लग गया। राकेश को आई चोट के बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर आये। जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर में दौराने इलाज मंगलवार रात को बालक की मृत्यु हो गई।



