






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2021। गांवो व ढाणियों में लापरवाही से चल रही पिकअपों से ग्रामीण परेशान है और लगातार क्षेत्र में किसी ना किसी के घर का चिराग असमय बुझ रहा है। सेरूणा थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम दिनेश पिकअप का शिकार हो गया और एक और माता ने अपना लाल खो दिया। सेरूणा निवासी मुनीराम ने सेरूणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया की मैं और मेरे बड़े भाई रामकिशन बच्चों सहित खेत में रहते है और सोमवार शाम को मैं भाई रामकिशन के पुत्र शिशपाल के खेत गया। पूनरासर की ओर से आ रही आरजे 07 जीसी-3474 पीकअप दूध लेने आई और शिशपाल अपने खेत के रास्ते पर गाड़ी का इंतजार कर रहा था मैं भी उसके पास ही खड़ा था। शीशपाल का ढाई वर्षीय पुत्र दिनेश रास्ते पर हमारे साइड ही खड़ा था। पिकअप चालक खिराजनाथ पुत्र तिलोकनाथ निवासी पूनरासर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए साइड में खड़े बालक दिनेश के टक्कर मार दी। टक्कर में दिनेश के चोटें आई व बेहोश हो गया। परिजन बालक को लेकर पूनरासर पीएचसी लेकर गए व वहां से पीबीएम लेकर गए जहां आज बालक की मृत्यु हो गई। चाचा मुनीराम ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।



