May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2021। अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव दिवस पर विश्व में जीवों के प्रति हिंसा नहीं करने की सीख आज दी जा रही है परन्तु हमारी सनातन संस्कृति में जीव मात्र से प्रेम व दया का पाठ आज भी समाज में साकार हो रहा है ये कहा आज क्षेत्र के गांव मोमासर के जीवप्रेमियों ने। गांव मोमासर में आज सुबह आस्था का ऐसा मंजर नजर आया कि सभी की आँखे नम हो गई। गांव में युवाओं, रामभक्तों ने और सत्संगी ग्रामीणों ने एक वानरराज की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए गांव में उनकी बैकुण्ठी सजा कर गाजे बाजे के साथ अंतिम शोभायात्रा निकाली व उन्हें समाधि दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया। गांव के विनोद भवन के पास से शोभा यात्रा निकल कर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए शिव धोरा पहुंची जहां भगवान राम व हनुमान जी के जयकारों के साथ वानरराज को समाधिस्थ किया गया। बता देवें गांव में पांच दिन पूर्व 11000 केवी की लाइन के झटका खाने के बाद घायल वानर की सेवा गांव के कुछ युवाओं ने की व वानर एक बार स्वस्थ भी हो गया परन्तु विनोद भवन के पास ही एक छत पर वानर गत बुधवार को मृत मिला जिससे गांव में शोक की लहर छा गयी। गांव के मुख्य बाजार में निर्णय लिया गया कि अंतिम यात्रा निकाली जाए व आज सुबह सत्संगियों साथ युवाओं ने व्यवस्थाएं की और शोभा यात्रा निकाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वयंसेवकों ने कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैकुंठी दर्शन को उमड़ पड़े ग्रामीण।