May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में होली के अवसर पर जगह जगह नशे में डूबे युवाओं पर पुलिस की सख्त नजर है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश लगातार दे रहें है। आज पुराना बस स्टैंड पर तीन युवक नशे में मदहोश राहगीरों को परेशान कर रहें थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व आडसर बास निवासी सुभाष पुत्र गोविंद सिंह, वार्ड 20 निवासी भंवरलाल पुत्र श्योकरण राणा, आडसर बास निवासी देवीलाल पुत्र दानगिरी गुसाईं, को गिरफ्तार कर लिया। तभी पुलिस को सूचना मिली घुमचक्कर पर तीन जने आने जाने वालों को परेशान कर रहें है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब के नशे में अव्यवस्था फैलाने के आरोप में कालूबास निवासी विनोद पुत्र अखाराम नायक, बेनिसर निवासी पवन पुत्र रामेश्वरलाल नायक, रेडा निवासी पिथाराम पुत्र कुनाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया।