May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुरुवार शाम दो जनो को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव जाखासर नया निवासी सुमेरसिंह ने अपने ही गांव के दो जनो के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस पर आरोपी जाखासर नया निवासी बलबीर सिंह पुत्र प्रहलादसिंह राजपूत, छेलुसिंह पुत्र मंगेजसिंह राजपूत को थाने बुला कर पूछताछ की गई। इसी दौरान आरोपी आवेश में आ गए और गाली गलोच करने लगे। आरोपियों ने पुलिस के सामने ही परिवादी सुमेरसिंह को थाने से निकलते ही जान से मारने की धमकी देने लगे इस पर एसआई बीरबलसिंह ने दोनों से समझाईश की परन्तु दोनों नहीं माने और संगीन अपराध से रोकने के लिए पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में धारा151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।