






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2021। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में की योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु रथ का संचालन पूरे जिले में किया जा रहा है। आज ये विकास का रथ क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर, जैसलसर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर भाटियान, कितासर बिदावतान, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर पहुंचा। सहायक विकास अधिकारी किसन नाथ सिद्ध ने रथ के साथ रहकर ग्रामीणों में योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।





