May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2021। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में स्तिथ हँसोजी गोपाल गौशाला प्रांगण में आज स्थापना दिवस पर कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए। यहां सात दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति की गई व इस मौके पर कई भामाशाहों ने सहयोग दिया। पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि धाड़ेवा परिवार के माणकचंद पुत्र भंवरलाल धाड़ेवा ने अपनी माता अणची देवी के नाम से गौशाला के मुख्य द्वार निर्माण करवाया। द्वार के ऊपर कृष्णजी, गणेशजी, हनुमानजी, जसनाथजी व बछड़े सहित गाय की मूर्तियां मंत्रोच्चार के साथ स्थापना करवाई। मुख्य द्वार के उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत श्री हँसोजी मुख्य धाम भंवरनाथ सिद्ध, परमहंस महात्मा श्री श्री सोमनाथ महाराज ने किया। सरपंच सरस्वती देवी ने गौशाला में 21 हजार रुपए में कम्प्यूटर लगवाया व कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए 11 हजार रुपए प्रति वर्ष देने की घोषणा की। बता देवें गौशाला में 12 सौ से अधिक गौवंश की सेवा सुश्रुसा में ग्रामीण लगातार योगदान दे रहें है। सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ, गौशाला अध्यक्ष रामकरणनाथ सिद्ध ने सभी का आभार प्रकट किया व गौशाला में सेवा सहयोग देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में हँसोजी गोपाल गौशाला के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धाड़ेवा परिवार द्वारा निर्मित द्वार पर मूर्तियों की स्थापना की गई।