May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में विश्व महिला दिवस पर पहली बार केवल युवतियों व महिलाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और श्रीकरणी हेरिटेज लेकर आया है जबरदस्त आयोजन “RAINBOW” जिसमें “मिस श्रीडूंगरगढ़” व “मिसेज श्रीडूंगरगढ़” का आयोजन किया जा रहा है। कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में समारोह के लिए जबरदस्त उत्साह महिलाओं में नजर आ रहा है। श्रीकरणी हेरिटेज के हॉल में होने वाले इस आयोजन में सीटें सीमित है औऱ प्रवेश केवल पास से ही दिया जाएगा। “मिस श्रीडूंगरगढ़” व “मिसेज श्रीडूंगरगढ़” के लिए तीन राउंड होंगे। यहां थोड़ा बदलाव करते हुए प्रतियोगिता में रैम्प वॉक एक ही आउटफिट में किया गया है व भाग लेने वाली युवतियों व महिलाओं को घर से ही तैयार होकर आना होगा। वे राजस्थानी कल्चर या इंडियन कल्चर सहित कोई इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में से अपनी पसंद के अनुसार पहन सकेंगी। दूसरे राउंड में टैलेंट राउंड होगा जिसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी डांस, एक्टिंग, सिंगिंग में से कुछ भी अपनी रूचि से कर सकेंगे। तीसरे रांउड में आई-क्यू लेवल टेस्ट किया जाएगा जिसमें महिलाओं से संबंधित, जिले व क्षेत्र से संबंधित साधारण प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में रिफ्रेशमेंट (नाश्ता) भी दिया जाएगा और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। दर्शक महिलाओं व युवतियों में से भी बेस्ट स्माइल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट हेयर स्टाइल, ग्लोरी ऑफ द इवेंट, के पुरस्कार दिए जाएंगे और आयोजन में ग्रुप व सोलो डांस का आयोजन भी किया जाएगा।