






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड नम्बर 7 में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा स्वामी, ऊपनी में कार्यरत आशा सहयोगिनी हीरा देवी, दुसारणा में कार्यरत सहायिका संतोष देवी को वर्ष 2020-21 में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए विश्व महिला दिवस पर जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने सम्मानित किया है। महिला व बाल विकास अधिकारी प्रभार संभालने वाली महिला सुपरवाईजर सरिता सिहाग ने कहा कि सुमित्रा ने कोरोना काल में सर्वाधिक मास्क वितरण किया और सदैव समय पर केन्द्र पहुंची है। हीरा ने कोरोना वैक्सीनेशन सहित सभी टीके लगवाने में विशेष योगदान दिया। संतोष भी सदैव समय पर आई है और बाल विकास में विशेष योगदान दिया है। तीनों महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग में श्रेष्ठ सेवाएं दी है। इन्हें जिलाकलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र पर सहित पुरस्कार राशि भी दी गई है। सुमित्रा ने टाइम्स को बताया कि उनकी सफलता का श्रेय उनके पति नानूराम स्वामी व परिवार के सहयोग को है। सुमित्रा ने बताया कि वे आगे भी समाज में महिला व बाल विकास के लगातार प्रयासरत रहेंगी।





