






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2021। गुरूवार को महाशिवरात्रि महोत्सव पर कालू बास के माहेश्वरी भवन में महापूजन का आयोजन किया जाएगा। पंडित श्रवणकुमार छंगाणी, पंडित विष्णुदत्त शास्त्री, पं. प्रमोद सारस्वत द्वारा आयोजित इस महापूजन कार्यक्रम का प्रारम्भ रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा। पं. श्रवणकुमार छंगाणी ने बताया कि पूजन गौसेवार्थ किया जाएगा तथा चार प्रहर की पूजा विद्वान पंडितों द्वारा की जाएगी। शिव कथा का आयोजन भी किया जाएगा तथा पूजन में शामिल होने का कोई शुल्क नहीं है। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पूजन में बैठने वाले जोड़े 9928053222, 8290814026, 8559886294 पर संपर्क कर सामग्री की लिस्ट प्राप्त करें। पंडित प्रमोद सारस्वत ने बताया कि इस महापूजन में बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। शिवरात्रि के महोत्सव की तैयारी शिव मंदिरों व घरों में नजर आने लगी है। वहीं अमित पारीक ने बताया कि कालूबास के श्री सीताराम मन्दिर में भी रात्रि 8 बजे से चार पहर की पूजा का आयोजन किया जाएगा। यहां पुजारी नंदू स्वामी, आचार्य पंडित गोपाल शास्त्री व आचार्य रमेश छंगाणी के निर्देशन में पूजन सम्पन्न करवाया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव का पर्व सिंधी कॉलोनी में झूलेलाल मंदिर में भी रात्रि 7 बजे से विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा।




