May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2021। कोरोना से सतर्कता के लिए बीकानेर जिले की सीमा में प्रवेश करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में तीन चेक पोस्ट बनाने के आदेश जिलाकलेक्टर ने दिए है। श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड पर धर्मास, सरदारशहर रोड पर आडसर तथा जयपुर रोड पर कितासर में पोस्ट बना कर महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, पंजाब, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश से आने वाले यात्रियों को अब आरटी-पीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। कोविड-19 के संक्रमण में वृद्धि दर को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने यह आदेश जारी किए हैं। मेहता ने इन राज्यों से आने वाले यात्रियों की आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की जांच करने के लिए जिले के 8 उपखंडों में 17 चेक पोस्ट स्थापित करने के आदेश दिए हैं जिनमें तीन श्रीडूंगरगढ़ में है।