






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में पुलिस व अपराधियों की आवाजाही के बीच अब भोलेनाथ के आस्था स्थल का निर्माण किया जाएगा। आज थाने में मंत्रोच्चार गूंज रहें है और मौका है थाने में शिव मंदिर निर्माण की नींव लगाने का। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की प्रेरणा से श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न प्रकार की सेवाएं दे रहें जीव जतन जनकल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा थाने में शिव मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। शिवरात्रि के महोत्सव पर आनंद पारख अपनी पत्नी के साथ मंदिर की नींव पूजन में शामिल हुए है। पंडित देवीलाल उपाध्याय व रामदेव उपाध्याय विधिवत पूजन करवा रहें है। पूजन में संतोष दुगड़ व सत्यनारायण स्वामी भी पूजन में शामिल हुए है। पूजन के बाद आज से ही मंदिर का कार्य प्रारंभ कर दिया।









