May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2021। आज कालूबास के माहेश्वरी भवन में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस महाआयोजन में कथा के साथ चारों प्रहर में विशेष शिवपूजन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे तथा आप भी महापूजन के साक्षी बन सकते है और पूण्य का लाभ ले सकेंगे। पूजन का लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज पर किया जाएगा और पूरे उपखंड के नागरिक इस पूजन के साथ अपने घर बैठे पूजन सम्पन्न कर सकेगें। गौसेवार्थ किए जा रहें इस आयोजन में पंडित श्रवणकुमार छंगाणी, पंडित विष्णुदत्त शास्त्री, पं. प्रमोद सारस्वत द्वारा  महापूजन करवाया जाएगा। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया कि पूजन में शामिल होने का कोई शुल्क नहीं है और महाशिवरात्रि पूजन में बैठने वाले जोड़े 9928053222, 8290814026, 8559886294 पर संपर्क कर सामग्री की लिस्ट प्राप्त करें। नीचे दिए पेज लिंक को लाइक करें और जुड़ें पूजन से

https://www.facebook.com/sridungargarhtime/