






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में पिछले दो वर्षों में पालिका गलियारों में सिवाए गिले शिकवों के कुछ नजर नहीं आया था ऐसे में आज अध्यक्ष द्वारा अपने बोर्ड का पहला बजट पेश करने वाले है। पालिका के सभागार बैठक प्रारंभ हो गई है और शर्मा जनता में विश्वास बनाने का प्रयास कर रहें है। बता देवें पालिका प्रशासन की मनमर्जी और जनप्रतिनिधियों की अवहेलना क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय रही है अब इसमें कोई सुधार हो सकेगा तो जनता को विकास की आस भी होगी। बता देवें पिछला बजट 7 मार्च 2019 को 60.64 करोड़ रूपए का पेश किया गया था जिसकी शिकायतें अब तक जिलाकलेक्टर को की जा रही है। उस बजट बैठक की प्रोसिडिंग भी कई पार्षद मांगते रहें पर उन्हें कभी उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके लिए पार्षद जिलाकलेक्टर के पास भी पहुंचे थे और अभी भी उसकी मांग की जा रही है। बता देवें पिछली साधारण सभा की बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाएं थे। 2020 में कोई बजट बैठक का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया गया था और आज दो साल बाद पुनः बजट पेश किया जा रहा है। जानकार अध्यक्ष मानमल शर्मा के लिए विश्वास जता रहें है और शहर के विकास में उनके अब तक के प्रयासों की सराहना भी की जा रही है। बहरहाल बैठक प्रारंभ हो गई है व प्रायः सभी पार्षद पहुंच चुके है।







