






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया साधारण सभा में पहुंचे और तुरंत बजट पास हो गया। विधायक महिया ने अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों का स्वागत किया व उन्हें जनता द्वारा चुन कर सदन में पहुंचने की बधाई दी। विधायक ने शहर के विकास की बात कही और कहा कि शहर की जनता अब आप सब की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। सभी पार्षद एक ऐसा प्लेटफार्म बनाएं जिससे प्रति व्यक्ति तक विकास कार्य होने का संदेश पहुंच सके। विधायक ने कहा कि चाहे किसी भी पार्टी से जीत कर आएं हो परन्तु अब विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। महिया ने विधायक कोटे के बजट का विवरण देते हुए शहर के विकास में योगदान देने की बात कही। महिया ने ईमानदारी से विकास का साथ देने का आव्हान सभी पार्षदों से किया। महिया के आने के बाद मात्र 15 मिनिट में बजट पास हो गया। बजट की कॉपी सभी पार्षदों को दी गई तथा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सुबह प्रस्तावित बजट पाठकों तक पहुंचा दिया था। आप नीचे दिए गए फोटो में विस्तार से देख कर अपने बजट को समझ सकते है।
ये पार्षद सक्रिय रहें, बढावाई विकास की राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद सोहनलाल ओझा ने बजट सत्र का लगातार विरोध जताया व मीटिंग की कार्रवाई रजिस्टर में नोट करने की मांग करते रहें। पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, अरूण पारीक, सोहनलाल ओझा, भरत सुथार सक्रिय रहें। विधायक महिया ने भी अगली बैठक में पार्षदों से तैयारी करके आने व अपने वार्ड की समस्या को सदन में उठाने की बात कही जिस पर सदन में तालियां बजी। पार्षद भरत सुथार ने शहर विकास के लिए विधायक कोष को 30 लाख को 50 लाख करवाने की मांग की। अरूण पारीक ने आवारा पशु 10 लाख का 50 लाख करवाया।








