May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गुमशुदा युवक को पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ निकाला, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। कस्बे में आड़सर बास निवासी युवक के परेशान पिता आज दोपहर पुलिस थाने पहुंचे और अपने बेटे को ढूंढ लाने की गुहार लगाई। आड़सर बास निवासी 29 वर्षीय युवक विकास पुत्र राजमल सिंघी कल दोपहर से अपने घर से बिना बताएं निकल गया और रात भर घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के निर्देशन में हेड कॉन्स्टेबल आवड़दान, सुमेरू यादव, तेजपाल, राकेश परिहार ने भारी मशक्कत के बाद मात्र दो घंटे में युवक को ढूंढ निकाला और उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।