






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2021। योग केवल आध्यात्मिक विषय नही बल्कि चिकित्सा पद्धति है, भारतीय मनीषियों की इस बात को स्वीकार अब मेडिकल साइंस भी कर रहा है।योग विज्ञान की सर्वमान्यता का प्रमाण श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के तुलसी मेडिकल एंड हॉस्पिटल में देखने को मिल रहा है। जहां के प्रेक्षाध्यान भवन में नियमित रूप से योग विज्ञान के माध्यम से रोगियों का उपचार शुरू किया गया है। योग केंद्र की शुरुआत करते हुए तेरापंथ सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी गुप्ती प्रभा व साध्वी संपत प्रभा ने योग से शारीरिक, मानसिक बाधाएं दूर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रेक्षाध्यान को आचार्यश्री तुलसी की देन बताया और दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। साध्वी वृंद के मंगलपाठ के दौरान चिकित्सालय प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, डाॅ एन पी मारू, डाॅ राज कुमार सुथार, श्रावक धनराज पुगलिया, तुलसीराम चोरडिया, भंवरलाल पारख, रेखचंद सेठिया व योगगुरू ओमप्रकाश कालवा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस केंद्र में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के उत्तर भारत के जोन प्रभारी राजस्थान योगगुरु ओम प्रकाश कालवा अपनी नियमित सेवाएं देंगे। ओर शरीर को रोगमुक्त व तनावमुक्त एवं सर्वागीण विकास के लिए नियमित योग एवं प्रेक्षाध्यान का अभ्यास करवायेगें।





