






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में गुरूवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक दुकानदार पर चार युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के कालूबास निवासी पुखराज पारीक ने तुलसी मेडिकल चिकित्सालय के बाहर गरीमा मेडिकल के नाम से दुकान कर रखी है एवं गुरूवार को उसका भतीजा आशीष पारीक दुकान पर बैठा था। शाम करीब चार बजे दो युवक बाईक पर दवाई लेने के बहाने दुकान आए एवं बहस करने लगे। दोनों युवकों ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुलाया तो कुछ ही देर में वहां बींझासर निवासी पवन सोनी एवं एक अन्य युवक नंगी तलवार लेकर पहुंचें व आशीष पर हमला कर दिया। हमले में आशीष तो बच गया लेकिन काऊंडर पर तलवार की चोट से नुकसान हुआ है। आरोपियों ने जम कर गाली गलौच की एवं मौके पर भीड़ बढ़ने लगी तो आरोपी तलवार को वहीं छोड कर मौके से चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है एवं बडी संख्या में लोगों की भीड़ भी वहां मौजूद है। घटना के बाद व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है।






