






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2021। गुरुवार रात को कस्बे के पीएनबी एटीएम को लूटने का प्रयास एक बार नही 2 बार किया गया था। पहली बार अज्ञात नकाबपोश युवक रात 9 बजे एटीएम में घुसा था और गेट अंदर से बन्द कर करीब 3 मिनिट तक उसने पेचकस की सहायता से मशीन को तोड़ने, खोलने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली तो वहां से घबरा कर चला गया। रात 10 बजे वही युवक दुबारा एटीएम में आया था और फिर से उपकरणों के सहारे एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। युवक ने करीब 6 मिनिट तक एटीएम तोड़ने का प्रयास किया व इसी दौरान एक अन्य युवक वहां पैसे निकालने अपनी मोटरसाइकिल पर आया। एटीएम के बाहर मोटरसाइकिल रुकते ही लूट का प्रयास करने वाला युवक घबरा गया और वहां से भाग छुटा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पाठक भी देखें एटीएम लूट के दोनो प्रयासों का वीडियो और लाइव फ़ोटो। इस सम्बन्ध में बैंक ने पुलिस को सूचना दी है और वीडियो फ़ोटो उपलब्ध करवाए है। माना जा रहा है कि युवक द्वारा पहले प्रयास के समय भी लोगो की आवाजाही लगातार रहने के कारण वह सफल नही हुवा, वही युवक द्वारा लूट का प्रयास करने का समय 9-10 बजे ही चयन करने का कारण यही रहा कि इस गली में रात को 10.30-11 बजे बाद पहरेदार गश्त शुरू हो जाती है।










