






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2021। नेशनल हाइवे पर गांव कितासर के पास हुए एक हादसे में एक जने की मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेक्टर के पीछे खेती के काम आने वाली रीपर मशीन भी जुड़ी हुई थी और ट्रेक्टर पलटने के कारण उस पर सवार युवा किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। घटना के सम्बंध में पुलिस को सूचना दी गयी है।






