May 21, 2026
श्री क्षत्रिय युवक संघ का जनसंपर्क कार्यक्रम गांवो में, “चलो जयपुर” का निमंत्रण दिया, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2021। श्रीक्षत्रिय युवक संघ हीरक जयंती वर्ष 2020-21 के आयोजन की पूर्व तैयारियों में जुटें स्वयंसेवकों ने आज गांव दुलचासर और कोटासर में जनसंपर्क किया। गांव दुलचासर में गाजण माता मंदिर में स्वयंसेवक भागीरथ सिंह सेरूणा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। प्रार्थना व सहगायन के बाद संघ के स्वयंसेवक कल्याण सिंह झंझेऊ ने संघ की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी हीरक जयंती समारोह 22 दिसंबर को जयपुर चलने का निमंत्रण दिया और जेठू सिंह पुन्दलसर ने संघ की मासिक व पाक्षिक पत्रिका संघ शक्ति, पथ प्रेरक व संघ साहित्य के बारे में बताया, कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों के साथ जुगल सिंह, रेवंत सिंह, छैलु सिंह, विजय सिंह टेऊ, पंचायत समिति सदस्य नत्थू सिंह, रतन सिंह सहित समाज के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। गांव कोटासर में श्री भोमियाजी मंदिर में संपन्न कार्यक्रम में भागीरथ सिंह ने पूज्य तन सिंहजी रचित भगवती वंदना करके कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। प्रार्थना जेठु सिंह पुन्दलसर ने करवाई इसके पश्चात सहगायन संदीप सिंह पुन्दलसर ने करवाया। संघ के स्वयंसेवक कल्याण सिंह झंझेऊ ने संघ संदेश के साथ समाज के बच्चों को जोड़ने और संघ के शिविरों, कार्यक्रमों में उन्हें भेजने की बात कही। यहां बैठक में बन्ने सिंह, माल सिंह, अगर सिंह, सरपंच शेर सिंह, रणवीर सिंह, भगवान दास, श्याम लाल जोशी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। सभी नागरिकों को 22 दिसंबर को जयपुर पधारने का निमंत्रण दिया तथा आज के कार्यक्रम में संघ सहयोगी भागीरथ सिंह झंझेऊ, शक्ति सिंह पुन्दलसर, शिवराज सिंह पुन्दलसर रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के स्वयंसेवकों ने गांवो में जनसम्पर्क कर जयपुर चलो का निमंत्रण दिया।