May 21, 2026
शहीद के सम्मान में ठुकरियासर नतमस्तक, देखें फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2021। लूणकरनसर के फेफाना गांव के शहीद जालिमसिंह गोदारा को गांव ठुकरियासर के ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। गांव के सरस धोरा प्रांगण में ग्रामीणों ने मौन रखा और जालिमसिंह के बारे में जानकारी दी। सरपंच अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, भैराराम, तुलसीराम, जगदीश प्रसाद, भागीरथ, मदन, पैमाराम, हुकमनाथ, प्रेमाराम, श्रीभगवान, हिराराम, पवन सारस्वत, हनुमान सिंह गोदारा सहित अनेक ग्रामीणों ने पुष्पाजंलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर गांव में शहीद जालिमसिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।