






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2021। पड़ोसी कस्बे नापासर में खेल खेल में पांच बच्चों ने एक दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हिम्मतासर में एक घर के आंगन में रखी अनाज की टंकी में बच्चों के खेलने व उसका ढक्कन बंद हो जाने से दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। हादसे में दम घुटने से चार बालिकाओं व एक बालक की मौत हो गई है।




