






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अब कोरोना वैक्सीन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज कोरोना के 1677 टीके लगाए गए। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय, आड़सर, जालबसर, ठुकरियासर, अमृतवासी, बाना, जाखासर पुराना, राजेडु, गोपालसर, बेनीसर, सेरूणा, माणकरासर में आज कोरोना टीकाकरण किया गया। श्रीडूंगरगढ़ में आज 250 टिके लगे व गांव जालबसर में 200 टीके लगाए गए। टिके के प्रति अब नागरिकों में झिझक दूर हो रही है और नागरिक स्वयं टिके लगवाने केंद्रों तक पहुंच रहें है। ग्रामीण ढाणियों से भी टैक्सी, गाड़ी, ऊंट गाड़े लेकर टिके लगवाने पहुंच रहें है। जालबसर में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम कविता चौधरी, अनिता, सुन्दर, बीएलओ श्रवण सारस्वत, नंदू डोटासरा का सहयोग रहा। ग्रामीणों में सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लूखा एवं प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू पायल भी लगातार जागरूकता का प्रयास कर रहें है। यहां ग्रामीणों ने पुन टीकाकरण करने की मांग की है जिससे बचे हुए ग्रामीण टीके लगा सकें। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से टीकाकरण करवाने व गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए बताया कि कोरोना का दूसरा दौर खतरनाक माना जा रहा है जिससे सचेत रहें और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा करें।






