






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। शहीद दिवस पर विधायक लोकसेवा केन्द्र में विधायक गिरधारी महिया ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं को देश हित में संघर्ष करने का प्रण करवाया। विधायक महिया ने कहा कि जिस आजादी का स्वप्न शहीद भगतसिंह ने देखा वो आजादी आज भी नहीं मिली है। देशवासी आज भी बेगारी गरीबी बेरोजगारी भूखमरी का सामना कर रहें है। केन्द्र पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देने उपप्रधान मालचंद नैण, मुकेश भूंवाल, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, सरपंच नंदू बिहाणी, सरपंच रामनारायण नाथ सिद्ध, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तर्ड, नत्थूनाथ मण्डा, पेमाराम नायक, पूर्व सरपंच समुद्र सिंह, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रतनसिंह, रामेश्वर बाहेती, किसान सभा के नेता गोपाल भादू, मुकेश ज्याणी सहित किसान सभा व एसएफआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसएफआई ने शिक्षण संस्थाओं में छात्रों के साथ शहीदों को दी श्रदांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एसएफआई ने शहीद भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव का 90 वाँ शहादत दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय, शेखावाटी कम्पीटिशन क्लासेज़ व बिग्गा बीएड कॉलेज में श्रद्धाजंलि सभाओं का आयोजन किया। शेखावाटी कोचिंग क्लासेज में संचालक अनुज कुमार ने भगतसिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा व अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में भी छात्रो ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भगतसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान एसएफआई नेता मुकेश भुंवाल, मुकेश ज्याणी, मोनिका भूंवाल, सुमन भुंवाल, सवाई सिंह सहित अनेक विद्यार्थी व एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आदर्श बीएड. महाविद्यालय बिग्गा में विद्यार्थियों ने भगतसिंह शहादत दिवस पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान एसएफआई कॉलेज इकाई अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, सचिव सुभाष महिया, विनोद बिश्नोई, आयुष, दिव्या गहलोत, सुरेश बारोटिया, घनश्याम कुमार, सोनी शर्मा, रामकिशन, अशोक आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।






