May 21, 2026
करणी सेना श्रीडूंगरगढ़ में विजय, नरेंद्र, शक्तिसिंह व राकेश को मिली ये जिम्मेदारी, जाने पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की श्रीडूंगरगढ़ शहर इकाई का आज विस्तार किया गया। श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास में आयोजित बैठक में तहसील अध्यक्ष छोटूसिंह गुसाईसर व शहर अध्यक्ष भवानी सिंह बीका ने बैठक का आयोजन किया। बीका ने कहा कि क्षेत्र में सेना की रीति नीति से युवाओं को जोड़ने तथा देश व समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ युवाओं को जागृत करने के लिए शहर कार्यकारणी का विस्तार किया गया है। जिसमें शहर उपाध्यक्ष विजय सिंह भाटी, महासचिव नरेंद्र (नरपत) सिंह कर्णावत, सचिव शक्तिसिंह भाटी, और शहर मीडिया प्रभारी राकेश सिंह परिहार को बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों ने संघठन का आभार व्यक्त किया व अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाने का प्रण लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघठन का आभार जताया।