May 21, 2026
युद्धाभ्यास कर रहें 3 जवान की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर घायल, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2021। श्रीगंगानगर जिले में छतरगढ़ के पास रात 3 बजे के बाद युद्धाभ्यास के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत हो गई व पांच गंभीर घायल हो गए। हादसा अचानक सेना की जिप्सी में आग लगने से हुआ जिसमें तीन जवान जिंदा जलने से दर्दनाक मौत का शिकार हो गए। मृतकों में एक सूबेदार और दो जवान शामिल है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया व घायलों को सूरतगढ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में सेना के आला अधिकारी हरकत में आ आए व जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि युद्धाभ्यास के दौरान जिप्सी में बारूद या कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ रख थे जिनकी वजह से आग लगी और आग इतनी तेजी से फैली की जवानों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।