May 21, 2026
जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता करें समग्र शिक्षा में सक्रिय योगदान, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2021। जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र की सरकारी स्कूलों के विकास में अपना योगदान देवें एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करें यह अपील शुक्रवार को राउमावि में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित शिक्षा अधिकारियों ने की। कार्यशाला में 55 जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिन्हें एसएमसी-एसडीएमसी के गठन, दायित्व एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय एवं समुदाय को जोड़ने संबधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूआ, पूर्व उपप्रधान केसराराम गोदारा, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण राम जाखड़, सरपंच किशनाराम गोदारा मंच पर रहे। प्रशिक्षक गजानंद सेवग, ईश्वरराम शर्मा, वार्ताकार ईश्वरराम गरूआ, राजकुमार सोनी, जयश्री चोरसिया, भागीरथ गोदारा, राजेन्द्र माकड ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। कार्यशाला प्रभारी पवनकुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीईईओ भंवरलाल जानू को उजियारी पंचायत स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षक अमिलाल गोदारा, जयपाल सोनी, सुरेश कुमार का साफा पहना कर अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यशाला में शिक्षकों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।