May 21, 2026
फिर से एकजुट हुई फोटोग्राफर एसोसिएशन, वरिष्ठों ने सुलझाया विवाद, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सभी फोटोग्राफर एसोसिएशन सम्बन्धी अपने विवादों को भूल कर शुक्रवार को फिर एक जाजम पर बैठे व एकजुटता का प्रण लिया। गत 25 मार्च को नई कार्यकारिणी गठन के बाद पुरानी कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों ने आपत्ति उठाई जिस पर विवाद हो गया और एसोसिएशन दो फाड़ में बंट गयी थी। विवाद बढ़ते देख क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने दोनों पक्षों को साथ बिठा कर विवाद का निपटारा किया और सहमति बनाने में कामयाब हुए। संरक्षक के रूप में रिगताराम सारस्वत, प्रदीप सक्सेना ने संगठन की एकता का नारा बुलंद किया। पुराने पदाधिकारियों ने नई घोषित कार्यकारिणी को समर्थन देते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद दर्जी, मंत्री रणजीत पारीक, उपाध्यक्ष राजेश मंडा, कोषाध्यक्ष दानाराम सेरडिया, प्रचार मंत्री राकेश भार्गव ने निष्ठा से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने व फोटोग्राफी के हित मे कार्य करने की बात कही। बैठक में पुराने अध्यक्ष राकेश दर्जी, मंत्री पवन दर्जी, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण महर्षि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के फोटोग्राफर मौजूद रहें व चुनाव का अनुमोदन करते हुए संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।