






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2021। “करनल माँ म्हाने देशाणे बुलालो जी” की पुकार करते हुए गांव रिड़ी के उभरते गायक कलाकार गोविंद भारद्वाज ने करणी माँ का सुंदर भजन गाकर माँ के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की है। भजन को साँवलदान देपावत ने लिखा है और भजन का फिल्मांकन देशनोक में किया गया है व संगीत रतनगढ़ के स्टूडियो ने दिया है। क्षेत्र के भजन गायक मुकसा बिग्गा ने भजन के बारे में कहा कि ये भजन स्थानीय नागरिकों सहित करणी माँ के सभी भक्तों को खासा पसंद आ रहा है।




