May 21, 2026
क्षेत्र में दबे पांव बढ़ रहा है कोरोना, आज फिर संक्रमित रिपोर्ट, जाने आंकड़े।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2021। क्षेत्रवासी होली की मस्ती में डूबे हुए हैं वही कोरोना भी दबे पांव अपना प्रसार कर रहा है। क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर में पहले ही 6 रोगी संक्रमित रिपोर्ट हो चुके हैं और रविवार को आई रिपोर्ट में एक ओर संक्रमित सामने आया है। कस्बे में 60 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है और अब क्षेत्र में 7 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में बीकानेर शहर में 19, नोखा में 2 ओर श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर में 1-1 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी पाठकों से अपील करता है कि आप सभी होली के मस्ती पूरी सावधानी ओर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही लेवें।