May 21, 2026
घर से गायब हुई लड़की, थाने में अपहरण का मुकदमा, चौबीस घंटे में हरियाणा से दस्तायाब, जानें अपराध खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2021 एक युवती घर से गायब होती है, दो दिनों तक तलाशने के बाद परिजन थाने पहुंचते हैं और एक युवक के खिलाफ नामजद अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाते है। मुकदमा दर्ज होने के बाद तुंरत एक्शन में आते हुए पुलिस लड़की को 24 घंटे में ही हरियाणा से दस्तेयाब कर लेती है। किसी फिल्मी कहानी के जैसा यह वाकया हुवा है श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में। तहसील के गांव लिखमीसर उतरादा की निवासी युवती 19 वर्षीया तुलछा मेघवाल अपने घर से गायब हो गई। उसके बड़े भाई मदनलाल मेघवाल ने शुक्रवार को शेरूणा थाने पहुंच कर तुलछा के 2 दिनों से गायब होने की जानकारी देते हुए निकटवर्ती गांव मसूरी निवासी ययवक पन्नालाल मेघवाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। इस पर शेरूणा थानाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर ही तुलछा को भिवानी हरियाणा से दस्तेयाब कर लिया। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि युवती ने अभी तक आरोपी युवक के खिलाफ कोई बयान नही दिए हैं।