






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2021। कस्बे के बिग्गाबास वार्ड 17 में लंबे समय से आ रही पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता व पार्षद जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे एवं सहायक अभियंता के सामने पेयजल किल्लत को लेकर रोष जताया। नेताओं ने शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की। पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, भाजपा मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भवानी तावणियां, पार्षद सत्यनारायण नाई आदि ने मोहल्ले में पेयजल दिक्कतों को चिन्हित कर ज्ञापन दिया एवं नागरिकों को पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर सहायक अभियंता ने समाधान का आश्वासन दिया।




