






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 10 अप्रैल, 2021 नेशनल हाईवे पर जरा सी असावधानी बड़े हादसे को निमंत्रण दे देती है, यही देखने को मिला आशीष पेट्रोल पंप के पास। जहाँ एक के बाद तीन गाड़ियां भीड़कर चकनाचूर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष पेट्रोल पंप के सामने दो गाड़ियां साइड में खड़ी थी, तभी वहां से गुजर रही तेज़ गति की एक कार गाय को बचाने के चक्कर में साइड में खड़ी गाड़ी से टक्करा गई। और वह अगली से टक्करा गई।गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठको के लिए हादसे के लाइव फ़ोटो जागरूक पाठक अशोक झाबक ने उपलब्ध कराए है।








