






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2021। नगरपालिका चुनाव में स्थानीय भाजपा नेताओं के लिए अग्निपरीक्षा बने जुगल किशोर तावनियां भाजपा से हुए निष्कासन के बाद लगातार सक्रिय है और अनेक संगठनों से जुड़ कर बड़ी जिम्मेदारी भी ले रहे है। भगवा शक्ति परिषद संगठन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगीलाल की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया और राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जुगलकिशोर तावनियां की सामाजिक सेवाओं व धर्म के प्रति निष्ठा पर चर्चा करते हुए उन्हें परिषद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया तथा उन्हें आगामी दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश भी दिए। तावनियां ने अपनी नियुक्ति पर परिषद पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठा से पद के कर्तव्यों का निर्वाह करने का संकल्प लिया। बैठक में परिषद के महासचिव अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय विस्तारक पंकज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।




