






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। बाबा साहेब की 130वीं जयंती पर आज जगह जगह आयोजन हो रहे है। कस्बे के कालूबास में अम्बेडकर कॉलोनी में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि देते हुए समाज सुधार की अपने युवा कंधो पर जिम्मेदारी उठाई। युवाओं ने अम्बेडकर कॉलोनी बनाने का प्रस्ताव लिया व युवा संगठन का निर्माण किया। युवाओं ने समारोह में समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेकर नई शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोहनलाल गोदारा ने बाबा की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की प्रेरणा देते हुए युवाओं को शिक्षा पर ध्यान देने व संघठित होकर संघर्ष करने की बात कही। राजेंद्र बापेउ ने व गोदारा ने वार्ड 1 व 2 में अम्बेडकर कॉलोनी का बोर्ड लगाया। बापेऊ ने युवाओं से शिक्षित होने का आव्हान किया। मौहल्ले के पूर्व पार्षद नानूराम, पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल व पार्षद रामेश्वरलाल मेघवाल सहित बाबूलाल, भगीरथ, बालाराम, चाँदरतन, देवीलाल, महेंद्र, घनश्याम, गिरधारीलाल, हनुनाम, कालूराम, खेताराम, लेखराम, महेंद्र, मांगीलाल, मुकेश, प्रेम, राहुल, राकेश, संदीप, राकेश, श्रणव, विनोद, श्रवण, राजेश, श्रवण, चुनीलाल, अमीत, बाबूलाल, खेताराम, विक्रम भादर, कोजाराम, जगदीश, अंग्रेज, मूलाराम, कालूराम, सुनील, सीताराम, बीजू, जयकिशन, बाबूलाल, सोनू, मुकेश, श्याम, विकास, विनोद, राकेश, बाबूलाल राणा, बिजु, कालूराम, पूनम, विशाल जावा, सुभाष जावा सहित अनेक बुजुर्ग व युवा मौजूद रहे।






