






- श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। आज क्षेत्र में घर घर गणगौर पूजन किया व महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ घर परिवार को कोरोना से मुक्त करने की मन्नतें मांगी। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर उद्यापन के आयोजन किए व 16 सुहागिनों को सुहाग की सामग्री भेंट की। हर घर में ढोकले बना कर चूरमा बनाया गया व गणगौर को भोग लगाया गया। नवविवाहिताओं व सगाई हुई युवतियों के ससुराल से सिंजारे में वस्त्र, गहने उपहार आए व युवतियों ने ड्रेस कोड के साथ भी उत्सव मनाया। आप भी देखें हमारे क्षेत्र से विशेष फ़ोटो।

























