May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। कोरोना की दूसरी लहर के बारे में लगातार नई जानकारियां आ रही है परंतु बचाव का मार्ग केवल टीकाकरण ही नजर आ रहा है ऐसे में सरकारें टीकाकरण पर जोर दे रही है। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 13 स्थानों पर बचाव का टीका लगाया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएचसी श्रीडूंगरगढ़, यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, जालबसर, लिखमादेसर, इंदपालसर हिरावतान, धनेरू, सोनियासर शिवदानसिंह, सांवतसर, टेऊ, लखासर, समंदसर, पूनरासर में आज टीकाकरण किया जाएगा। आर्य ने सभी पत्र ग्रामीणों से टीकाकरण करवाने की अपील की है।
यहां होंगे जांच शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना के रोकथाम के लिए जांच होना व मरीजों को चिन्हित कर क्वारेंटाइन करना अतिआवश्यक कार्य है। डॉ. आर्य ने बताया कि आज क्षेत्र में गांव बिग्गा व सावंतसर में जांच शिविर लगेंगे जहां सैम्पल लिए जाएंगे।