






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन का बाजार में मार्च हो रहा है और बाजार में 5 बजे शटर डाउन होने लगे और पौने छः बजे तक पूरा बाजार सूनसान हो गया। व्यापारी दुकानें मंगल कर अपने घरों को चले गए। मार्च में उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, तहसीलदार ओमप्रकाश बाकोलिया, थानाधिकारी वेदपाल शिवराण, नगरपालिका ईओ भवानीशंकर व्यास सहित सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बता देवें सोमवार सुबह तक बाजार बंद की सूचनाओं से आज बाजार में सुबह से ही भीड़ भी नजर आई और आस पास के गांवों से भी नागरिक सामान खरीदने पहुंचे। आगे 21 अप्रैल के सावे को देखते हुए इस वीकेंड लोक डाउन से नागरिकों को परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम सभी क्षेत्र वासियों से कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए नागरिकों से क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन की पालना हेतु स्वयं जिम्मेदारी निभाने की अपील करती है












