






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2021। कोरोना की दूसरी लहर के कारण आरटीई के माध्यम से स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए समय सारणी में बदलाव किया गया है। अब आरटीई में प्रवेश के लिए आवेदन 10 अप्रैल की जगह 10 मई से होंगे। 16 अप्रैल से शुरू होने वाले निशुल्क प्रवेश के आवेदन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। प्रवेश की प्रक्रिया में देरी होगा व नामों की लॉटरी 4 जून को निकलेगी और 5 जून से स्कूलों में रिपोर्टिंग करनी होगी। कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया भी बाधित हुई है। वर्तमान में स्कूल बंद होने से शिक्षा विभाग ने आरटीई टाइम फ्रेम में बदलाव किया है। नए टाइमफ्रेम के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के आवेदन अब 10 मई से शुरू होंगे। 31 मई तक पेरेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 4 जून को राज्य स्तर पर लॉटरी निकाली जाएगी। जिसमें चयनित स्टूडेंट्स को 5 जून से 10 जून के बीच स्कूल में रिपोर्टिंग करनी होगी। 11 से 16 जून के बीच आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 26 से 30 जून तक आवेदन पत्रों में अभिभावकों से हुई त्रुटियों को दुरुस्त करने का अवसर दिया गया है। 25 जुलाई तक प्रवेश की पहली स्टेज पूरी हो जाएगी और इसके बाद शेष रही रिक्त सीटों पर 5 अगस्त तक प्रवेश दे दिया जाएगा। इस बार पहली बार होगा कि अभिभावक को आवेदन के साथ ही डॉक्युमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। अब तक डॉक्यूमेंट स्कूल संचालक को ही दिए जाते थे। अभिभावक को डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद किसी भी तरह की त्रुटि सुधारने का अवसर दिया जाएगा है।
आवेदन के लिए पात्रता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फ्री एडमिशन में पहली क्लास में प्रवेश के लिए आयु 5 से 7 वर्ष निर्धारित
आयु की गणना 31 मार्च 2021 से होगी। अभिभावकों की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए।




