May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव कितासर निवासी विवाहिता रूपकंवर ने 8 दिन पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय से उसे बीकानेर रैफर किया गया और बीकानेर में अाठ दिनाें तक माैत से जंग लड़ने के बाद आखिर रूपकंवर रविवार रात काे अपनी जिंदगी हार गई। इस संबधा में मृतका के भाई गांव पुंदलसर निवासी कालूसिंह ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। जिसमें उसने जानकारी दी की रूपकंवर का विवाह 26 फरवरी 2020 काे कितासर निवासी रूपसिंह के साथ हुई थी। मामले की जांच एसडीएम श्रीडूंगरगढ करेगें।